फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन की बढ़ी कीमतों पर बोले विधायक कुलदीप धालीवाल- भाजपा के लिए घरों के दरवाजे बंद करो

Nivedita Updated Mon, 25 May 2026 01:42 PM IST

अमृतसर में आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ हैं तथा पिछले दिनों ईंधन की कीमतों में हुए इजाफे ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। धालीवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ेंगे और अब वही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नीतियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाले फैसलों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दामों में भारी वृद्धि कर दी गई है। इससे खेती की लागत और बढ़ेगी। धालीवाल के अनुसार महंगे ईंधन का सीधा असर सब्जियों, रोजमर्रा की वस्तुओं और परिवहन खर्च पर पड़ेगा, जिससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन और कठिन हो जाएगा। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के संदर्भ में उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देना महंगे पेट्रोल और डीजल को समर्थन देने जैसा है। धालीवाल ने दावा किया कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और चुनावों में इसका जवाब देगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता वैट कम करने की बात तो करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर कितना बड़ा टैक्स लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पंजाब में कानून-व्यवस्था और मजीठा में एएसआई की हत्या के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में धालीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को भी खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें