फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: सीमावर्ती किसानों को बड़ी राहत, जीरो लाइन के पास होगी कंटीली तार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Jan 2026 04:38 PM IST

सीमावर्ती इलाकों के किसानों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने भारत–पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कंटीली तार को जीरो लाइन के और नजदीक करने को हरी झंडी दे दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने बताया कि अब कंटीली तार अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 150 मीटर की दूरी पर लगाई जाएगी। इस फैसले से पिछले करीब 35 वर्षों से अपनी ही जमीन पर खेती करने में आ रही दिक्कतों से हजारों किसानों को राहत मिलेगी। छीना ने कहा कि आतंकवाद के दौर में बिना ठोस तकनीकी मानकों के लगाई गई कंटीली तार के कारण किसानों की 30 से 40 एकड़ तक जमीन तार के उस पार चली गई थी। बीएसएफ द्वारा तय सीमित समय और कड़े नियमों के चलते किसानों को खेती में भारी परेशानी होती थी, जिससे कई जगह जमीन बंजर होने लगी थी। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया गया था, जिस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया। छीना ने मांग की कि जीरो लाइन और कंटीली तार के बीच बची जमीन को सरकार बाजार दर पर अधिग्रहित करे, ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिले और सीमा सुरक्षा और मजबूत हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें