फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों के लिए एसजीपीसी ने शुरू की लंगर सेवा

अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लंगर सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी है। अब रोजाना श्री हरिमंदिर साहिब के गुरु रामदास लंगर हॉल से तैयार भोजन अस्पताल में पहुंचाया जाएगा। इस पहल से दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों और उनके सहायकों को मुफ्त भोजन की सुविधा मिलेगी। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अमृतसर गुरु साहिबानों की पावन धरती है और यहां आने वाले हर जरूरतमंद की सेवा करना सिख परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पंजाब की प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक है, जहां प्रदेश के कोने-कोने से लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की कोई परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह लंगर सेवा शुरू की गई है। धामी ने जानकारी दी कि सुबह 7 से 9 बजे तक और शाम 6 से 8 बजे तक लंगर और चाय की सेवा उपलब्ध रहेगी, जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और संगत से भी सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर अस्पताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. राजीव देवगन ने एसजीपीसी का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें