फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने की श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर के लिए LPG सप्लाई जारी रखने की मांग

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारत सरकार से अपील की है कि श्री हरिमंदिर साहिब में चल रहे गुरु रामदास लंगर घर के लिए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई निर्बाध जारी रखी जाए। यह मांग इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण देश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर की गई है। एसजीपीसी प्रबंधकों ने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब में रोजाना देश-विदेश से आने वाले करीब एक लाख श्रद्धालुओं को 24 घंटे गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाता है। इस कारण लंगर घर में बड़ी मात्रा में कमर्शियल एलपीजी गैस की आवश्यकता पड़ती है। प्रबंधकों के अनुसार गुरु रामदास लंगर घर में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है। इसके अलावा पाइपलाइन के माध्यम से भी एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाती है। एसजीपीसी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल गैस सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए केंद्र सरकार को इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि लंगर सेवा लगातार जारी रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें