फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला घटना के विरोध में अमृतसर में सीवरेज कर्मियों व वाल्मीकि समुदाय का धरना

बरनाला में हुई घटना के विरोध में सीवरेज कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को अमृतसर के भंडारी पुल पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुल के चारों ओर से आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए और पुल पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर वापस भेज दिया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुल पर लगे सरकार के पोस्टर भी नीचे उतारकर फेंक दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। धरने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें