फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पनबस-पीआरटीसी वर्करों का चक्का जाम, सरकार को अल्टीमेटम

पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन डिपो वन की ओर से जेलों में बंद साथियों की रिहाई और विभागीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर धरना देकर चक्का जाम किया गया। डिपो प्रधान हीरा सिंह ने बताया कि 28 तारीख के बाद यूनियन के कई साथियों पर धारा 307 सहित गंभीर मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि 10 कर्मचारी अब भी संगरूर जेल में बंद हैं और उनकी रिहाई की मांग की जा रही है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सिर्फ साथियों की रिहाई के लिए नहीं, बल्कि विभाग को निजीकरण और किलोमीटर स्कीम से बचाने के लिए भी है। डिपो में बसों, टायरों, बैटरियों और स्टाफ की कमी पर भी चिंता जताई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें