फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 3 किलो 16 ग्राम हेरोइन और दो पिस्टल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशियों विरुद्ध' अभियान के तहत तरनतारन पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 16 ग्राम हेरोइन तथा दो अवैध पिस्टल बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों के पाकिस्तान स्थित तस्करी नेटवर्क से संभावित संबंध सामने आने की बात भी पुलिस ने कही है। जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके दौरान आकाशदीप सिंह और जगदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3 किलो 16 ग्राम हेरोइन और दो पिस्टल बरामद हुए। एसएसपी लांभा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों के पाकिस्तान से जुड़े तस्करी नेटवर्क के साथ संभावित संबंधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस इस पहलू को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि इस दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, सप्लाई चेन तथा सीमा पार संचालित गिरोहों के संबंध में भी अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद हथियारों और हेरोइन के स्रोत, पाकिस्तान से संभावित कड़ियों तथा पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें