फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में रेलवे अधिकारी पर हमले के विरोध में अमृतसर में NRMU की बैठक

आगरा में रेलवे अधिकारी पर कथित तौर पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में रविवार को अमृतसर में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर बढ़ती घटनाओं और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारी विवेक महाजन ने कहा कि आगरा की घटना बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। विवेक महाजन ने बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए, कार्यस्थलों पर बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाए तथा रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो यूनियन आगे की रणनीति तय करेगी। बैठक में यूनियन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें