फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब से निकला 'मीरी-पीरी खालसा मार्च, चीफ खालसा दीवान ने किया स्वागत

श्री अकाल तख्त साहिब से शुक्रवार को पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ 'मीरी-पीरी खालसा मार्च' निकाला गया। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जब मार्च चीफ खालसा दीवान कार्यालय पहुंचा तो प्रबंधकों और संगत ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख धार्मिक हस्तियों का सम्मान भी किया गया। मार्च के दौरान कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने संगत को संबोधित किया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में जत्थेदार गड़गज्ज ने विधायक निज्जर को 29 जुलाई की अहमियत याद दिलाते हुए कहा कि वह कौम की भावनाओं और प्रमुख मुद्दों से जुड़ा संदेश पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाएं। मार्च में बड़ी संख्या में पंथक संगठनों के प्रतिनिधि, धार्मिक नेता और श्रद्धालु शामिल हुए। चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारियों ने सभी प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया और जत्थेदार साहिबान को सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक जोश और अनुशासन का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें