पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। धालीवाल से लगातार विभाग वापस लिए जा रहे थे। धालीवाल ने एक्स पर ट्वीट किया-अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है। धालीवाल ने कहा कि 2013 में अमेरिका की सिटिजनशिप छोड़कर आया था। तब से एक दिन छुट्टी नहीं ली है। विभागों व पद की परवाह नहीं है। पहले की तरह पंजाब के लिए काम करता रहूंगा।