फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में आप नेता लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अमृतसर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी के पास से .30 बोर की बेरेटा पिस्टल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के मिधापुर निवासी शमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस के अनुसार, बीते शुक्रवार सुबह लक्की ओबराय की जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की पार्किंग में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें