करवाचौथ के पावन अवसर पर अमृतसर में ‘करवा रॉयल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर करवाचौथ के पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाना रहा।