अमृतसर के छेहरटा स्थित आरती देवा मंदिर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। मंदिर में धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पर्व मनाया।