फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

328 गुम हुए पावन स्वरूपों के मामले में सिख संगठनों ने सुखबीर बादल पर लगाए गंभीर आरोप

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:35 AM IST

328 गुम हुए पावन स्वरूपों के मामले को लेकर अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिख संगठनों ने शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गंभीर आरोप लगाए। सिख सद्भावना दल के भाई बलदेव सिंह वडाला, किसान नेता भाई बलदेव सिंह सिरसा और सत्कार कमेटी के भाई सुखजीत सिंह खोसा ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे को ‘गंदी राजनीति’ का रूप देकर जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी की जांच में बंगा के पास ‘नाव कमल राजा साहिब’ नामक स्थल से 169 पावन सरूप मिलने का खुलासा हुआ है, जिनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त स्थल पर सिख रहित-मर्यादा का उल्लंघन हुआ है और उसे गुमराह कर गुरुद्वारा बताया जा रहा है। सिख नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार सच सामने ला रही है। साथ ही अकाल तख्त साहिब को पत्र सौंपकर राजनीतिक दखल देने वालों पर कार्रवाई और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें