फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में पहले बाढ़ और अब बेमौसमी बारिश ने किसानों की फसल की बर्बाद

अमृतसर सहित पंजाब के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर गेहूं की तैयार खड़ी फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में गिर गई है, जिससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। अजनाला क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल मेहनत करके बेटे की तरह गेहूं की फसल को पाला था, लेकिन अचानक हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में गेहूं गिर जाने से पैदावार कम होने और दाना काला पड़ने का भी खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की आय पर सीधा असर पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले आई बाढ़ के कारण उनकी धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ था और अब बेमौसमी बारिश ने गेहूं की फसल को भी प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से नुकसानग्रस्त फसलों की गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें