पाकिस्तान से नशीले पदार्थ व हथियार मंगवाकर नशा तस्करी करने वाले आठ तस्करों को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार किलो हेरोइन, चार विदेशी पिस्तौल पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है। एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कर लिए हैं। एसएसपी सोहल ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि सूचना के आधार पर छेहरटा स्थित आबादी कोट खालसा निवासी रछपाल सिंह, कोट खालसा निवासी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर 470 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ घरिंडा थाने में केस दर्ज किया है। घरिंडा थाने की पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे गांव हरदो रत्न निवासी शगुनप्रीत सिंह को काबू कर दो पिस्तौल, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। एक अन्य मामले में रमदास थाने की पुलिस ने जसपिंदर सिंह, पवनपाल, हरसुखमन प्रीत सिंह, आकाश मसीह और बेअंतरूप सिंह को गिरफ्तार कर साढ़े तीन किलो हेरोइन, दो पिस्तौल बरामद किया है।