फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोल्डन टेंपल में राहुल गांधी ने लोगों को पिलाया पानी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार देर रात श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। एयरपोर्ट से वह विभिन्न कांग्रेसी नेताओं के साथ हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए गए। गोल्डन प्लाजा घंटा घर चौक से उनको दोहरी सुरक्षा रिंग में हरिमंदिर साहिब ले जाया गया। उनके साथ जीएनडीयू के पूर्व डीन अकादमिक प्रो एसएस बहल, सांसद गुरजीत सिंह औजला और अलग अलग वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। देर रात्रि श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के बाद गुरबाणी कीर्तन सुना और संगत को पानी पिलाने की सेवा निभाई। हरिमंदिर साहिब में पहुंचे कई सिख श्रद्धालुओं की ओर से जल सेवा निभाने के दौरान सेल्फी भी ली और राहुल के साथ निकटता का एहसास प्रगट किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें