डीसी कार्यालय के बाहर सोमवार को किसानों समेत विभिन्न कर्मचारी और मजदूर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसान, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स, भट्ठा मजदूर समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।