फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं ने की डीआईजी बार्डर रेंज और अमृतसर प्रशासन के साथ बैठक

गिरफ्तार किए गए नेताओं की रिहाई को लेकर किसान नेताओ ने देर रात डी आई जी बॉर्डर रेंज व अमृतसर प्रशासन के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद प्रदेश नेता हरविंदर सिंह मसाणिया, रणजीत सिंह कलेर बाला और लखविंदर सिंह वरियाम नंगल ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन के समक्ष नेताओं की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए उनकी शीघ्र रिहाई की मांग रखी गई है। नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद कार्रवाई की गई, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। प्रशासन ने मामले पर विचार कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें