फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहा-कतर में फंसे तरनतारन के युवक की मदद को आगे आए डॉ. एसपीएस ओबराय

दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डाॅ. एसपीएस ओबराय ने दोहा-कतर में फंसे तरनतारन जिले के युवक गुरदेव सिंह की मदद के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। डॉ. ओबराय ने बताया कि गांव जवंदा कलां निवासी गुरदेव सिंह मजदूरी के लिए दोहा गया था। पिछले वर्ष फरवरी में जिस निर्माणाधीन इमारत में वह काम करता था, उसके गिरने से एक पाकिस्तानी युवक की मौत हो गई थी। अदालत ने मामले में गुरदेव सिंह सहित तीन लोगों पर करीब 50 लाख रुपये की ब्लड मनी का जुर्माना लगाया था, जिसमें गुरदेव सिंह के हिस्से में लगभग 17 लाख रुपये आए। हालांकि अदालत ने गुरदेव सिंह को जेल से रिहा कर दिया था, लेकिन जुर्माना राशि जमा न होने तक उसके भारत लौटने पर रोक लगा दी गई थी। गांववासियों और साथियों के सहयोग से अधिकांश राशि एकत्र कर ली गई थी, जबकि बाकी दो लाख रुपये ट्रस्ट की ओर से उसकी पत्नी निर्मल कौर को सौंपे गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, मनप्रीत सिंह संधू, दिलबाग सिंह जोधा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। निर्मल कौर ने भावुक होकर डॉ. ओबराय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनके पति के जल्द घर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें