फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हॉल में उमड़ी संगत

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब स्थित श्री गुरु रामदास लंगर हॉल में संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के साथ लंगर छकने और सेवा निभाने के लिए पहुंच रहे हैं। लंगर हॉल के मैनेजर सतिंदर सिंह बाजवा ने प्रकाश पर्व की संगत को बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रामदास जी ने अमृतसर शहर की स्थापना की थी। उनके प्रकाश पर्व पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बाजवा ने बताया कि लंगर में अमेरिका, कनाडा सहित विभिन्न देशों से संगत सेवा करने पहुंचती है। इस अवसर पर देसी घी की जलेबियां, लड्डू, पकौड़े, सेब और केले सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की सेवा श्रद्धा के साथ की जाती है। कार सेवा वाले महापुरुषों, गुरुद्वारा गुरु के बाग और अन्य संगठनों की ओर से भी लंगर की सेवाएं निभाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि संगत की भारी आमद और जगह की कमी को देखते हुए लंगर के प्रबंधों का विस्तार किया जाता है। तेजा सिंह समुद्री हॉल के नजदीक और बाबा अटल राय जी के स्थान पर भी तीन से चार अतिरिक्त लंगर चलाए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से लंगर छकाया जा सके। बाजवा ने कहा कि लंगर कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है। सेवा करने के इच्छुक श्रद्धालु किसी भी समय कार्यालय से संपर्क कर अपनी सुविधानुसार सेवा निभा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें