फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर डैनी बंडाला ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डैनी बंडाला ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनावों में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को निडरता से उठाकर जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते और विवादित प्रक्रियाओं को रद्द नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी। इसी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की वापसी पर हाईकमान लेगा फैसला कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की पार्टी में वापसी के सवाल पर बंडाला ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और पार्टी की विचारधारा से दोबारा जुड़ने वालों का स्वागत है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा नेता सुनील जाखड़ की वापसी के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही लेगा। फतेहजंग सिंह बाजवा के मामले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा इस संबंध में बेहतर तरीके से अपना पक्ष रख सकते हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा बंडाला ने पंजाब में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और हत्याओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का डर खत्म हो गया है, जबकि मुख्यमंत्री केवल तमाशबीन बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों पर टिप्पणी करते हुए बंडाला ने दावा किया कि पंजाब की जनता सरकार से निराश है और आगामी चुनावों में पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि नए या पुराने चेहरों को मैदान में उतारने से आम आदमी पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता उसका असली चेहरा पहचान चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें