फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बीएसएफ की बॉर्डरमैन मैराथन

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने ‘हैंड इन हैंड विद बॉर्डर पॉपुलेशन’ थीम के तहत ‘बॉर्डरमैन मैराथन 2026’ के पांचवें संस्करण का भव्य आगाज किया। मैराथन की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट से की गई, जो जेसीपी अटारी तक के ऐतिहासिक और आकर्षक मार्ग पर आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में शुरू हुई यह वार्षिक मैराथन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित की जाती है और हर वर्ष इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस बार 13 हजार से अधिक प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी शामिल हैं। मैराथन में फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 10 किमी दौड़ की तीन मुख्य श्रेणियां रखी गई हैं। सभी आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं इसमें भाग ले रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बीएसएफ ने सभी श्रेणियों में उनके लिए निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें