फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट गैलरी ने कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में पहचान दिलाई- तरुण चुघ

स्थानीय ठाकुर सिंह आर्ट गैलरी में बुधवार 90वीं ऑल इंडिया कला प्रदर्शनी का चेयरमैन रजिंदर मोहन सिंह छीना और प्रधान शिवदेव सिंह की अध्यक्षता में आगाज हुआ। जिसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने शमां रोशन करके किया। प्रकाश पर्व को समर्पित कला प्रदर्शनी के बाद अवार्ड समारोह का शुभारंभ शबद गायन से हुआ, जिसके बाद देश भर से आए कलाकारों को सम्मानित किया गया। आर्ट गैलरी के प्रधान शिवदेव सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में देश भर से 600 कलाकारों की कलाकृतियां को लगाया गया है। मुख्य मेहमान तरुण चुघ ने कहा कि आर्ट गैलरी के लिए गर्व की बात कि उनकी तरफ से वर्षों से राष्ट्र स्तरीय कला प्रदर्शनी लगाकर आज सफलतापूर्वक 90वीं कला प्रदर्शनी का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सिंह आर्ट गैलरी ने अनेकों ही कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कला के क्षेत्र में बड़ा नाम देकर उनकी पहचान स्थापित की है। इस मौके पर डॉ. पीएस ग्रोवर, सुखपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह नंदा, महेंद्रजीत सिंह, डॉ गोपाल करोड़ीवाल, नरेंद्र सिंह, अतुल मेहरा, धर्मेंद्र शर्मा, रविदर ढिल्लों, कर्मजीत सिंह, प्रीति गिल आदि मौजूद थे।

दिल्ली धमाके का नेक्सस भारत की एजेंसियों ने 48 घंटे में पकड़ा : तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली लाल किले धमाके का पूरा नेक्सस भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने 48 घंटे में पकड़ लिया है, लेकिन जेएंडके के फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और इंडिकेट गठबंधन के नेताओं ने इस हमले का कोई खंडन नहीं किया। चुघ ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों को सेल्यूट करते कहा कि एजेंसियों ने अर्बन जिहाद के रैकेट का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें