फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सतलुज' फिल्म विवाद में बोले अमृतसर के भाजपा जिला सचिव

फिल्म 'सतलुज' को लेकर जारी विवाद के बीच अमृतसर में भाजपा के जिला सचिव राजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर हिंदू समाज के पक्ष में अपनी बात रखते हुए कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म, पुस्तक या अन्य माध्यम से किसी भी धर्म, समाज या समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म में ऐसे दृश्य या संवाद हैं, जिनसे किसी वर्ग की धार्मिक या सामाजिक भावनाएं प्रभावित होती हैं, तो उनकी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए। साथ ही प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि मामले की पारदर्शी जांच कर उचित निर्णय लिया जाए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो। भाजपा जिला सचिव ने सभी पक्षों से संयम बरतने और विवाद का समाधान संवैधानिक एवं कानूनी तरीके से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार के विवाद को संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें