फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: कारोबारी की दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पवन कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 08:28 PM IST

अमृतसर में एक कारोबारी की दुकान पर फायरिंग और रंगदारी के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 जुलाई को एक व्यापारी की दुकान के शटर पर गोलियां चलाई गई थीं। प्रारंभ में व्यापारी शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रहा था, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि घटना से पहले कारोबारी को रंगदारी की धमकी भरे फोन भी आए थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी और मानव खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन और सजनप्रीत सिंह उर्फ साजन की पहचान कर उन्हें मजीठा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अमृतसर लाते समय जशनप्रीत ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोप है कि उसने एस्कॉर्ट कर रहे पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और एक एएसआई की सरकारी कारबाइन छीनकर पुलिस पार्टी पर तान दी। संघर्ष के दौरान एएसआई सतनाम सिंह ने कारबाइन की नाल नीचे कर दी, जिससे चली गोली जशनप्रीत के बाएं पैर में लग गई। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जशनप्रीत के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। घटना के संबंध में थाना सिविल लाइंस में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत एक और एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें