फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर देहात पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी, 40 नशा तस्कर गिरफ्तार

Nivedita Updated Tue, 21 Jul 2026 01:16 PM IST

अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करों, गैंगस्टरों और सीमा पार से संचालित अवैध नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर करीब 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर सुखदेव सिंह को भी दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है। डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमें सुबह से ही जिले के कई इलाकों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे महुआवा और नेश्टा गांव ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी के संवेदनशील केंद्र बन चुके हैं। इसी कारण इन इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सीमा क्षेत्र में लगाए गए एंटी-ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले ड्रोन की गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। इससे नशे और हथियारों की तस्करी रोकने में पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है। डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने गैंगस्टरों और नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत आत्मसमर्पण कर दें। यदि वे कानून से बचने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें