फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर देहाती पुलिस ने पकड़ा 30.80 लाख मिलीलीटर इथेनॉल, 17 हजार बोतल जहरीली शराब बनाने की थी साजिश

त्योहारी सीजन में जहरीली शराब तैयार कर बेचने की कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने ब्यास नाके पर एक ट्रक से 30 लाख 80 हजार मिलीलीटर इथेनॉल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद केमिकल से करीब 17 हजार बोतल अवैध शराब तैयार की जा सकती थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है, जबकि नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं की तलाश की जा रही है। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी (डी) रमनदीप, डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल, डीएसपी (डी) गुरिंदर नागरा, सीआईए स्टाफ इंचार्ज मनमीत और थाना ब्यास के एसएचओ मुख्तियार सिंह की टीमों ने हाईटेक नाके पर जांच के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर पीबी 65 एयू 3421 को रोका। तलाशी में इथेनॉल बरामद होने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। थाना ब्यास में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 336/26 दर्ज की गई है। एसएसपी के अनुसार, पूछताछ में जितेंदर निवासी मत्तेवाल और राजू निवासी गोल्डन गेट, अमृतसर के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने राजविंदर सिंह और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोप है कि जितेंदर उन्हें हर चक्कर के चार हजार रुपये देकर हरियाणा के करनाल क्षेत्र से केमिकल मंगवाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते खेप पकड़ने से जहरीली शराब से होने वाले संभावित बड़े नुकसान को टालने में मदद मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें