फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमकी के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

अमृतसर में ई-मेल के जरिए रेलवे स्टेशन और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वारों और ट्रेनों में सघन तलाशी ली जा रही है। जीआरपी के डीएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। त्योहारों के मौसम और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें तैनात हैं, जबकि डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीमें भी जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें