फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 58 वाहन बरामद

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 58 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 26 फरवरी 2026 तक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर शहर के सभी सब-डिवीजनों में समन्वय के साथ की गई। इस अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने संबंधित एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी की निगरानी में अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप पुलिस ने 49 मोटरसाइकिल और 9 एक्टिवा सहित कुल 58 वाहन बरामद किए। सब-डिवीजन ईस्ट के थाना ए-डिवीजन से 3 एक्टिवा, बी-डिवीजन से 7 मोटरसाइकिल, वेरका से 3 मोटरसाइकिल और वल्ला से 5 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा बरामद किए गए। सब-डिवीजन नॉर्थ के रंजीत एवेन्यू से 7, सदर से 5, सिविल लाइंस से 8 और मजीठा रोड से 3 वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा सब-डिवीजन वेस्ट के छावनी थाना क्षेत्र से 3 और छेहरटा से 2 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। सब-डिवीजन सेंट्रल के इस्लामाबाद थाना क्षेत्र से 4 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा मिलीं, जबकि सब-डिवीजन साउथ के सी-डिवीजन से 1 एक्टिवा और 2 मोटरसाइकिल तथा सुल्तानविंड से 1 एक्टिवा बरामद की गई। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें