फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बजट: एक हजार रुपये योजना पर अमृतसर में खुशी

Ankesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 04:26 PM IST

पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट पंजाब की माताओं और बेटियों को समर्पित है और सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपनी माता मनजीत कौर का आशीर्वाद लिया और उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। दूसरी ओर अमृतसर के राजासांसी हलके के एक कम्युनिटी सेंटर में गांव की महिलाओं ने एक साथ बैठकर पंजाब सरकार का बजट सुना। जैसे ही बजट में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की गई, वहां मौजूद महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, वह अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। महिलाओं ने कहा कि पहले घरेलू खर्च के लिए उन्हें अक्सर परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली यह राशि उनके छोटे-मोटे घरेलू खर्च पूरे करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की घोषणा भी की गई है, जो सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। महिलाओं का कहना है कि यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें