फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के भिंडीसैदां थाने के बाहर धमाके से हड़कंप

Ankesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 05:56 PM IST

अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिंडीसैदां थाना परिसर में बीती देर रात धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, धमाके की आवाज रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर थाने का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि सुबह उन्हें एक सीनियर रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात “माइनर ब्लास्ट जैसी आवाज” आने का जिक्र था। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें