फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति की याचिका खारिज समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 06:56 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com 1.
रेप के आरोपों में घिरे पूर्व मंत्री गायत्री  प्रजापति को जिला अदालत से झटका, सीजेएम के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
गायत्री प्रजापति की याचिका खारिज 2.
गोरखपुर में संघ प्रचारक राकेश सिन्हा का राहुल गांधी पर वार, कहा, नए कांग्रेस अध्यक्ष हैं कांग्रेस के लिए बोझ
राहुल गांधी कांग्रेस पर बोझ: राकेश सिन्हा 3.
उत्तर प्रदेश में 26 दिसंबर से 21 फरवरी तक मतदाता लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान के कारण रहेगी डीएम,एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक
21 फरवरी तक DM- SDM के ट्रांसफर पर रोक 4.
लखनऊ के हजरतगंज में बीजेपी के पूर्व MLA प्रेम प्रकाश तिवारी के बेटे वैभव तिवारी के सभी हत्यारोपी गिरफ्तार, शनिवार रात हजरतगंज में हमलावरों ने मारी थी गोली
लखनऊ में पूर्व MLA के बेटे के हत्यारोपी गिरफ्तार 5.
नोएडा में दो दिल दहला देने वाली वारदात, एक जगह युवती के साथ गैंगरेप तो दूसरी जगह 10 साल की बच्ची के साथ भी हुई दरिंदगी
नोएडा में बेटियों के साथ हैवानियत 6.
बीती 11 दिसंबर को हुए फतेहपुर हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, पत्नी ने पति के पैरों को जकड़ा और प्रेमी मौसा ने उतार दिया मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर में हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में 7.
गोरखपुर में अब अमर उजाला फाउंडेशन ने छेड़ा जन जागरूकता अभियान, दशकों से मासूमों पर कहर ढाने वाले इंसेफलाइटिस से लड़ने के लिए स्कूली बच्चों का मिला साथ
इंसेफलाइटिस को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम 8.
लखनऊ से आगरा के लिए नॉन स्टाप एसी बस सेवा शुरू, अब एक यात्री को देना होगा 1097 रुपये किराया, पहले ये किराया था 1167 रुपये
लखनऊ टू आगरा नॉन स्टॉप सेवा शुरू 9.
गोरखपुर मे पहली बार शुरू हुआ फुटबॉल लीग, देश की 12 टीमें ले रही हिस्सा, जीतने वाली टीम को मिलेगा दो लाख का इनाम
गोरखपुर में फुटबॉल लीग का रोमांच 10.अपने एनुअल डे फंक्शन में ऐश की बेटी आराध्या ने किया कार्टून कैरेक्टर प्ले, शाहरुख खान के बेटे अबराम ने दी अपनी परफॉर्मेंस
एनुअल डे पर स्टार किड्स का जलवा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें