फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बस नदी में गिरी, 30 से ज्यादा मरे समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

Sat, 23 Dec 2017 01:02 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1. राजस्थान के सवाई माधोपुर की बनास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत, नौसिखिए चालक की लापरवाही और तेज गति बनी हादसे की वजह राजस्थान:  बस नदी में गिरी, 30 से ज्यादा मरे 2. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आदिवासी महिलाओं ने सैनिकों पर लगाए छेड़खानी और मारपीट के संगीन आरोप, कलेक्टर दफ्तर पहुंचकर की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग छत्तीसगढ़ में सैनिकों पर छेड़खानी का आरोप 3. दिल्ली के रेपिस्ट बाबा वीरेन्द्र देव पर कसता शिकंजा, दिल्ली के बाद अब यूपी के बांदा और फर्रूखाबाद के आश्रमों में पुलिस का छापा, फर्रूखाबाद आश्रम से बरामद हुईं 53 महिलाएं रेपिस्ट बाबा के यूपी आश्रम पर छापे
4. उत्तराखंड के बाजपुर में अवैध खनन कर रहे तीन मजदूरों की मौत, रेत का टीला ढह जाने से हुआ हादसा, पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा उत्तराखंड में अवैध खनन के दौरान हादसा 5. फिर पहुंचे राहुल गुजरात में बाबा सोमनाथ के दर्शन करने, गुजरात में हार के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष की अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात सोमनाथ मंदिर पहुंचे राहुल  गांधी 6. रिएल्टी शो में सलमान और शिल्पा के जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने पर जारी है बवाल,  यूपी, राजस्थान, गुजरात के साथ अब मुंबई में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज सलमान-शिल्पा के खिलाफ एफआईआर 7. नेशनल कॉन्फ्रेंस MLA अब्दुल माजिद लारमी ने आतंकी बुरहान को बताया शहीद, कहा बुरहान के शहीद होने के बाद अब तक 250 बच्चों ने दी शहादत,लेकिन महबूबा रहीं चुप घाटी के नेता ही बिगाड़ रहे माहौल   8. गाजियाबाद में लव जिहाद के नाम पर बखेड़ा, मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युगल ने की कानून के मुताबिक शादी, रिसेप्शन रोकने पहुंचे हिंदू संगठनों ने जमकर मचाया उत्पात

गाजियाबाद में लव जिहाद के नाम पर बवाल 9.     कंपकपाती सर्दी के बीच मेरठ में नगर निगम अधिकारियों का सराहनीय कदम, अधिकारी अपने खर्च पर मुहैया करा रहे रैन बसेरे में जरूरत का सामान   मेरठ में अधिकारियों ने रैन बसेरे गोद लिए 10. और, इंडियन मिलिट्री एकेडमी के पहले बैच ने मनाई प्लैटिनम जुबली, अलग अलग जगहों पर देश की सेवा करने वाले इस बैच से पास आउट हुए थे सबसे ज्यादा अधिकारी सेना के पहले अफसरों की अनूठी कहानी 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें