फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की रंजिश में बीएसपी कार्यकर्ता की हत्या समेत यूपी की 10 बड़ी खबरें

Tue, 21 Nov 2017 06:53 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1 खूनी हुआ यूपी निकाय चुनाव, ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बीजेपी प्रत्याशी के भाइयों ने की बीएसपी कार्यकर्ता की हत्या, अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनू वर्मा परिवार समेत फरार...
निकाय चुनाव की रंजिश में बीएसपी कार्यकर्ता की हत्या  2 मैनपुरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मुलायम सिंह यादव पर वार, बोले, वोट के लिए भगवान को न बांटें नेता जी, मुलायम ने कहा था राम सिर्फ उत्तर में हैं, कृष्ण दक्षिण में भी पूजे जाते हैं...
राम-कृष्ण पर नेता जी को खरी-खरी 3 बुधवार को यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान, 24 जिलों के पांच नगर निगम, 71 परिषद और 154 पंचायतों में पड़ेंगे वोट
22 नवंबर को पहले चरण का मतदान 4 पद्मावती विवाद पर सीएम योगी ने तोड़ी अपनी चुप्पी बोले सिर काटने का बयान देनेवाले दोषी पर भंसाली भी कम दोषी नहीं, यूपी सरकार ने अपना पक्ष सेंसर बोर्ड और केंद्र को भेज दिया है
योगी ने तोड़ी 'पद्मावती' पर चुप्पी 5 गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, तीन तलाक से पीड़ित महिला न्याय के लिए पहुंची, बताया पति ने फोन पर दे दिया तीन तलाक...
गोरखपुर में योगी का जनता दरबार 6 पीएम मोदी के खिलाफ उंगली उठानेवाले का हाथ काटने का बयान देकर बुरे फंसे बीजेपी नेता नित्यानंद, बवाल के बाद बयान से पलटे, बोले, मुहावरा इस्तेमाल किया था...
बयान से पलटे बिहार के नेताजी 7 आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्लान में नया ट्विस्ट, दावा किया, हाजिन में भारतीय फौज की मदद से मारे तीन पाकिस्तानी आतंकी, पाकिस्तानियों को घाटी में घुसने पर दी चेतावनी...
हिजबुल ने पाकिस्तान को दी धमकी 8 सूरज तक जाने के लिए तैयार भारत, 2019 में लॉन्च होगा आदित्य एल-1 सैटेलाइट... सूरज की ऊपरी सतह कोरोना और सौर लपटों का करेगा अध्ययन...
चांद, मंगल के बाद सूरज तक पहुंचेगा भारत! 9 केरल में हाथी को अगवा करने का मामला आया सामने, वलानजमबालम गणपति नाम के हाथी को किडनैप करने के मामने में क्रिमिनल केस दर्ज, बरामद हाथी के पांव में थे जख्म, इलाज के लिए भेजा गया
हाथी को कर लिया किडनैप 10 इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में जस्टिस दलवीर भंडारी दोबारा बने जज, मुकाबले में ब्रिटेन के उम्मीदवार जस्टिस क्रिस्टोफर ग्रीनवुड को पछाड़ा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
ICJ में भारत के दलवीर भंडारी बने जज

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें