फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मनेगा लालू का नया साल समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

Sat, 23 Dec 2017 06:50 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
लालू यादव पर सस्पेंस खत्म, चारा मामले में दोषी करार, 16 अन्य लोग भी दोषी, तीन जनवरी को सुनाई जाएगी सजा,
जेल में मनेगा लालू का नया साल

2
सजा के एलान के बाद लालू ने किया ट्वीट, बिफरी आरजेडी ने कहा पिछड़ी जाति होने से मिली सजा,  लालू की बेटी मीसा की भी बढ़ीं मुश्किलें, ईड़ी ने चार्जशीट की दायर,
‘कांटा नहीं कील है, आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे’

3
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सिद्धार्थनगर से सांसद जगदंबिका पाल को एक महीने की सजा, सजा के तुरंत बाद मिली जमानत, 2014 के लोकसभा चुनाव का है मामला
बीजेपी सांसद को एक महीने की जेल
 
4
29 सालों का मिथक तोड़ सीएम योगी पहुंचे नोएडा, 25 दिसंबर को पीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल की किया निरीक्षण
नोएडा पहुंचे सीएम योगी

5
नोएडा पहुंचे योगी आदित्यनाथ के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, योगी के साथ मीटिंग रूम में ना जाने देने से थे नाराज
नोएडा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया बवाल

6
यूपी और कोरिया ने पर्यटन, संस्कृति , एग्रीकल्चर और स्किल डेवलपमेंट को लेकर MOU किया साइन, सीएम ने अयोध्या को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का दिया सुझाव
यूपी और कोरिया के बीच MOU साइन

7
लखनऊ के पास सीतापुर में अंत्येष्टि से लौट रहे छह लोगों की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल, ट्रक और टैंपो के टकराने से हुआ हादसा
सीतापुर में दर्दनाक हादसे ने ली छह जानें

8
गाजियाबाद में लव जिहाद के नाम पर बखेड़ा, मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युगल ने की कानून के मुताबिक शादी,रिसेप्शन रोकने पहुंचे हिंदू संगठनों ने जमकर मचाया उत्पात
गाजियाबाद में लव जिहाद के नाम पर बवाल

9
ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे का अनोखा सुझाव, केसरिया रंग से रंगा जाऐंगे लेडीज कंपार्टमेंट
भगवा रंग में रंगेगा रेलवे

10
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी देगी प्रियंका चोपड़ा को डॉक्टरेट की उपाधि, सामाजिक कार्यों के लिए प्रियंका चोपड़ा को करेगी सम्मानित
प्रियंका चोपड़ा को डॉक्टरेट की उपाधि
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें