फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रादेशिक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, झांसी और अलीगढ़ के बीच पहला मुकाबला

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रादेशिक विद्यालयीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसके बाद प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में झांसी और अलीगढ़ की टीमें आमने-सामने उतरीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें