जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को नई अनाज मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों की एक बैठक हुई। बैठक में आढ़तियों से सीजन के दौरान गेहूं को सड़कों पर न गिराने की अपील की गई। मंडी के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कोई भी आढ़ती मंडी के अंदर सड़कों पर गेहूं की ढेरी नहीं उतरवाएगा। जो भी आढ़ती मंडी से बाहर अपने किसानों की फसल डलवाएगा। वह एसोसिएशन में पत्र लिख कर दें, ताकि जिला प्रशासन की अनुमति ली जा सके। उन्होंने कहा कि गेहूं के लदान में लगे वाहनों को कोई भी राशि नही दी जाएगी और सभी आढ़तियों को दुकान पर बैठे ही नंबर अनुसार लदाई के लिए वाहन दी जाएंगे।