नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को नित्यानंद त्रयोदशी के अवसर पर मंदिर का 12वां स्थापना दिवस ब्रह्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 4:30 बजे मंगल दर्शन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कीर्तन, पंचगव्य से महाअभिषेक, कथा, महाआरती और 108 व्यंजनों के भोग ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। परम पूज्य नवयोगेन्द्र स्वामी महाराज ने नित्यानंद प्रभु के जीवन और भक्ति संदेश पर प्रकाश डाला। करीब 2,500 भक्तों की उपस्थिति में भव्य आयोजन संपन्न हुआ।