गुरुग्राम में डीटीपीई की टीम ने सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में 670 झुग्गियों, श्रमिक आवासों और चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया है। इन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था। उन्हें पहले जगह खाली करने को कहा गया था, लेकिन नहीं किया। जिस पर डीटीपीई की टीम ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई की।