श्रीनगर बेस अस्पताल में डायलिसिस मशीन की सेवाएं नहीं मिलने के विरोध में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि बेस अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं, तीन महीने से अस्पताल की डायलिसिस मशीन खराब हो रखी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मशीनों के नाम पर अस्पताल में कमीशनखोरी हावी है। कहा स्वास्थ्य मंत्री की विधानसभा स्थिति मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है।