कर्नाटक के कलाबुरगी में एक लेडी सिंघम ने अपनी बहादुरी का प्रतीक देते हुए दो खूंखार गैंगस्टर को धर दबोचा। दरअसल गैंगस्टर के होने की खबर मिलने के बाद ये लेडी सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंची लेकिन जब ये गैंगस्टर भागने लगे तो महिला सब इंस्पेक्टर ने हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद गैंगस्टर डर के मारे रुक गए।