दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, गर्म हवाओं का सितम जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इस समय बढ़ते तापमान के साथ लोगों को लू का भी सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में गर्मी और बढ़ सकती है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।