देश की मौजूदा सियासत में एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की लगातार कोशिश जा रही है. अब बीएसपी ने भी सामाजिक न्याय के नाम पर विपक्ष को एकजुट होने की अपील की है. बीएसपी के ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर शेयर हुआ है जिसमें मायावती अखिलेश यादव, लालू, ममता बनर्जी, सोनिया गांधी जैसे नेताओं के साथ दिख रही हैं.हालांकि बीएसपी की तरफ से पोस्टर की वैधता पर ही सवाल उठाते हुए कहा गया है कि ये पोस्टर फर्जी है और इससे बीएसपी का कोई लेना-देना नहीं।