फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noori Jama Masjid Fatehpur: नूरी जामा मस्जिद का 22 फीट निर्माण ढहाया गया

Wed, 11 Dec 2024 07:00 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रही 185 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद का 22 फीट निर्माण मंगलवार को ढहा दिया गया। ढहाने की कार्रवाई 6 घंटे तक चली। इस दौरान पोकलैंड और जेसीबी की कई मशीनें लगी रहीं। प्रशासन की ओर से इसे अवैध निर्माण बताते हुए 17 अगस्त को नोटिस दिया गया था। मस्जिद के मुतवल्ली ने इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इस मामले की 13 दिसंबर को सुनवाई होनी है। जिले के ललौली कस्बा स्थित नूरी जामा मस्जिद ढहाने की कार्रवाई को लेकर एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार रमन, पीडब्ल्यूडी के एक्ससईएन एके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी सुबह आठ बजे पहुंच गए थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें