फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन जामा मस्जिद पर लोगों ने लगाए 'आतंकवाद मुर्दाबाद' के नारे

Sat, 24 Sep 2016 04:33 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, वृंदावन

जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवानों के शहीद होने पर नगर के मुस्लिम समाज ने भी पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। शुक्रवार को दोपहर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। यहां शाही जामा मस्जिद के इमाम मुहम्मद उमर कादरी और महामंडलेश्वर नवल गिरि की पहल पर बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी ने एक स्वर से आतंक को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार से कडे़ कदम उठाने की मांग की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें