मुर्शिदाबाद हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदू डरा हुआ है और विशेष रूप से डराया जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह सब बंद होगा। बाबा पहले गुना हिंसा पर भी तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, जहां उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर सवाल उठाए थे।