फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जानिए पश्चिम बंगाल में खूनी हिंसा का पुराना इतिहास 

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 23 Mar 2022 09:25 PM IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता और उपप्रधान भादू शेख की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के चलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बंगाल सरकार ने हिंसा की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हिंसा की निंदा की है और कहा है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह 72 घंटों में बीरभूम की घटना की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगेंगे            

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें