मथुरा के बरसाना में इस वक्त होली महोत्सव चल रही है। शुक्रवार को सीएम योगी भी बरसाना के होली महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सजे मंच पर भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आते ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, शैलजकांत मिश्र, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, पूरन प्रकाश विधायक आदि लोगों ने पटुका पहनकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ब्रज की रज में कन्हैया के दर्शन हर कोई करता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बार-बार यहां आने का मौका मिलता है।