फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election Results 2025: भाजपा ने केजरीवाल को हराने के लिए कैसे बुना चक्रव्यूह?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST

दिल्ली विधान सभा चुनाव में विधायकों के टिकट काटने का फॉर्मूला नहीं चला। सीटों पर हुई विधायकों की अदला-बदली की रणनीति भी फेल हो गई। आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदला। इनमें से जंगपुरा और मादीपुर में अपने ही दो विधायकों को मौका दिया। जबकि दो सीट पर विधायकों के बेटे और एक सीट पर विधायक की पत्नी ने चुनाव लड़ा। विधानसभा चुनाव में आप के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की जगह जंगपुरा विधानसभा से और राखी बिड़ला मंगलोपुरी की जगह मादीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ी, लेकिन दोनों हार गए। इनके अलावा आम आदमी पार्टी ने नजफगढ़, तिमारपुर, आदर्श नगर, मुंडका, मंगोलपुरी, जनकपुरी, बिजवासन, पालम, देवली, त्रिलोकपुरी, पटपड़गंज, शाहदरा, मुस्तफाबाद, छतरपुर, मटियाला, हरि नगर, उत्तम नगर, कस्तूरबा नगर और महरौली विधानसभा सीट पर नए उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें